अधारताल-गोहलपुर में चाकूबाजी, तीन घायल

जबलपुर। अधारताल और गोहलपुर थाना क्षेत्रों में शराब के लिए पैसे मांगने और मना करने पर हुई चाकूबाजी की दो वारदातों में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार अधारताल थाना अंतर्गत बांदा बाबा दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली 45 वर्षीय ममता विश्वकर्मा जागृतिनगर के बंगलों में काम करती हैं, बीती रात जब वह अपने घर के बाहर खड़ी थीं, तभी उनके पड़ोस में रहने वाले राहुल उर्फ लल्ला सोंधिया ने उनसे शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे। जब ममता ने रुपये देने से साफ मना कर दिया, तो राहुल ने चाकू निकालकर ममता के गाल पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। बीच-बचाव करने आए उनके पति चंद्रभान विश्वकर्मा को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उन्हें भी चोटें आई हैं

दूसरी घटना गोहलपुर में हुई की है, जहाँ 18 वर्षीय आदित्य रजक निवासी धोबी चौगड्डा को अंश ठाकुर और उदय गुप्ता ने रोक लिया। आरोपियों ने आदित्य पर धौंस जमाते हुए कहा, तू बहुत गुंडा बन रहा है, चल शराब के लिए पैसे दे। आदित्य के मना करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान अंश ठाकुर ने चाकू से हमला कर आदित्य की बाईं हथेली को जख्मी कर दिया, जबकि उदय गुप्ता ने उसे लात-घूंसों से पीटा। वारदात के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

Next Post

जूडा का मोबाइल लूटा

Thu Apr 2 , 2026
जबलपुर‌। गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के समीप बीती रात हॉस्टल से अपने दोस्त के घर जा रहे एक जूनियर डॉक्टर को निशाना बना सफेद एक्टिवा पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश उसका मोबाइल छीनकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस […]

You May Like