विवाहिता ने पड़ोसियों की मारपीट से दुखी होकर जहर खाया, मौत-एक गिरफ्तार

शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना सीमा में आने वाले एक गांव में एक 40 साल की विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए जहर पिला दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए पाया कि विवाहिता की मारपीट की गई इससे आहत होकर उसने जहर पी लिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों पर आत्महत्या का दुष्प्रेरण का मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी रघुवीर चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम पांडेयपुर निवासी रामसिंह केवट ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी विमला केवट की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मृत्यु की सूचना दी थी।

परिजनों ने बताया कि उनके पड़ोसी विमला की जिंदगी ने पड़ोसियों के सितम के आगे घुटने टेके, गाँव पांडेपुर में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। महिला का नाम विमला बताया जा रहा है उसकी बेटी रवीना ने बताया कि वह दो दिन पहले ही हॉस्टल से घर लौटी थी और उसकी मां उसका कॉलेज में एडमिशन कराने वाली थीं। रात करीब 8:30 बजे वह, उसकी छोटी बहन पूनम और मां घर पर थीं, तभी पड़ोसी मनोज चंदेल, रघुवीर चंदेल, सोना, छोटू, जगराम, राजू और सोनू केवट घर में घुस आए।

इन लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर गालियां दीं और फिर लाठियों से हमला कर दिया। रवीना का आरोप है कि मनोज चंदेल ने उसकी मां के पेट में लात मारी और सिर पर लाठी मारी, जिससे वह गिर गईं। इसके बाद उन्होंने जबरन उनकी मां के मुंह में जहर डाल दिया और मौके से भाग गए। इस मारपीट में रवीना और पूनम को भी चोटें आई हैं। गंभीर हालत में परिजन विमला को रन्नौद के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें कोलारस रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पाया गया कि ग्राम पांडेयपुर के रघुवीर चंदेल, राजू चंदेल, सोनू चंदेल, और मनोज चंदेल, मृतिका विमला केवट और उनकी बेटियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। आरोप है कि इन्हीं आरोपियों ने विमला केवट को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसके बाद उन्होंने फसल में डालने वाली जहरीली दवा पीकर अपनी जान दे दी।

Next Post

फर्जी रसीद से वसूली करते युवक को ठेकेदार ने पकड़ा

Sun Aug 10 , 2025
रीवा:शहर के अंदर नगर निगम द्वारा अधिकृत ठेकेदार द्वारा टैम्पो-टैक्सी एवं व्यवसायिक वाहनो से वसूली की जाती है.लेकिन ठेकेदार के आड़ में फर्जी तरीके से रसीद बनाकर अवैध वसूली किये जाने का मामला सामने आया है. सिविल लाइन थाना अन्तर्गत रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक युवक को फर्जी रसीद […]

You May Like