10 दिन में 3 दर्जन नशेडिय़ों पर पुलिस कार्रवाई 

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर कसा शिकंजा

भोपाल, 29 जनवरी. सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. अयोध्या नगर पुलिस ने बीते 10 दिनों के भीतर कुल 36 नशेडिय़ों के खिलाफ कार्रवाई की है. इसके साथ ही एमपी नगर संभाग में करीब 48 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. शहर के अन्य थानों में भी खुले में शराब का सेवन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त जोन क्रमांक-2 डॉ. संजय अग्रवाल ने पिछले दिनों सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली थी. इस दौरान उन्होंने शराब दुकानों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और सड़क किनारे शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. इन्हीं निर्देशों के तहत अयोध्या नगर थाना पुलिस ने पिछले दस दिनों े भीतर तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को खुले स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा. सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही टीटी नगर, रातीबड़, गोविंदपुरा, मिसरोद, खजूरी सड़क थाना पुलिस ने भी सार्वजनि स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. ऐसी ही कार्रवाई देहात जिले के सभी सात थानों में भी की जा रही है.

Next Post

30 हजार की चरस के साथ पकड़ाया युवक 

Wed Jan 29 , 2025
भोपाल, 29 जनवरी. ऐशबाग पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास अवैध रूप से रखा मादर्क पदार्थ चरस जब्त किया है. जब्त हुए चरस की कीमत 30 हजार रुपए बताई गई है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार […]

You May Like