प्रधानमंत्री पद किसी परिवार की विरासत नहीं-शेखावत

जयपुर, 13 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री पद किसी परिवार की विरासत नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास और समर्थन से मिलता है।

श्री शेखावत ने श्री राहुल गांधी को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “आपके पिता प्रधानमंत्री थे, आपकी दादी प्रधानमंत्री थीं और आपके परदादा भी प्रधानमंत्री थे, लेकिन आप जानते हैं कि आप कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पायेंगे।”

उन्होंने लिखा कि राजनीति में केवल पारिवारिक विरासत के भरोसे आगे बढ़ना संभव नहीं है। जनता के बीच स्वीकार्यता, नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति प्रतिबद्धता ही किसी नेता की वास्तविक पहचान बनाती है।

श्री शेखावत ने श्री राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा कि उम्र के साथ-साथ उनकी हताशा भी बढ़ती दिखायी दे रही है। ईश्वर से प्रार्थना कीजिये कि वह आपको इस वास्तविकता को स्वीकार करने की शक्ति दे।

Next Post

कानपुर में सजेगा टेबल टेनिस का राष्ट्रीय महाकुंभ

Thu Aug 13 , 2026
कानपुर, 13 अगस्त (वार्ता) टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के सत्र 2026-27 की पहली यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 23 अगस्त तक कानपुर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ की मेजबानी में खेली जाने वाली प्रतियोगिता में […]

You May Like