डीसीए अकादमी के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स में चयन


सीधी:डीसीए अकादमी के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी हर्ष गुप्ता, ऋषभ पांडे एवं आवेश मिश्रा का चयन राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स के लिए हुआ है। तीनों खिलाड़ी 4 अक्टूबर को नरसिंहपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।तीनों खिलाड़ियों को कोच कौशल सिंह ने निरंतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया है।

वहीं स्कूल गेम्स के प्रशिक्षक मलिक मिश्रा का भी खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी कराने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा।खिलाड़ियों के चयन पर डीसीए अध्यक्ष राव कृष्ण कुमार भंवर साहब,द्वारिका प्रसाद गुप्ता, उपेंद्र सिंह एवं कौशलेंद्र सिंह , मंडलीक मिश्रा ने तीनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।डीसीए परिवार ने उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी नरसिंहपुर में शानदार प्रदर्शन कर अकादमी और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Next Post

एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर, सिर्फ 2 सेंटीमीटर से चूका गोल्ड

Mon Sep 28 , 2026
आइची नागोया, एशियन गेम्स 2026 में एंसी सोजन ने महिलाओं की लॉन्ग जंप में 6.53 मीटर के साथ सिल्वर जीता। चीन की हुआंग यिंगयिंग ने 6.55 मीटर से गोल्ड जीता। भारत की एंसी सोजन ने एशियाई खेलों में महिलाओं की लॉन्ग जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। नागोया सिटी मिज़ुहो पार्क […]

You May Like