माधव को नमन करने छत्री में समाधिस्थल पर उमड़ी शहरवासियों की भीड़, श्रद्धांजलि सभा हुई

ग्वालियर: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं ग्वालियर रियासत के पूर्व नरेश स्व. माधव राव सिंधिया की 24वीं पुण्यतिथि पर आज मंगलवार, 30 सितंबर को अम्मा महाराज की छत्री पर स्थित समाधि पर सुबह से श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शहरवासियों का तांता लगा हुआ है। सिंधिया राजपरिवार की ओर से महारानी प्रियदर्शनी राजे भी श्रद्धासुमन अर्पित करने छत्री पर पहुंचीं। श्रद्धांजलि सभा में स्व. माधवराव को नमन किया गया।

शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। सुबह नदी गेट पर स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए भाजपा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे।सुबह 8 बजे मानव सेवा कुष्ठ आश्रम, एबी रोड बहोड़ापुर ग्वालियर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी फल वितरण किया गया।

स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर प्रातः सभी कांग्रेसजन कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर एकत्र होकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में नदीगेट स्थित माधव प्रतिमा स्थल पर पहुंचे एवं माल्यर्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।

Next Post

गरबा डांडिया और प्रतियोगिताओं के साथ अग्रसेन मेला का समापन

Tue Sep 30 , 2025
ग्वालियर: श्री अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में दो दिवसीय अग्रसेन मेला के दूसरे दिन रंगमहल गार्डन में कुलदेवी महालक्ष्मी, गणपति, कैला मैया और महाराजा अग्रसेन का दरबार आकर्षण का केन्द्र रहा। महिला एवं युवतियों ने गरबा डांडिया की अद्भुत प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। घोड़ों पर सवाल अग्रसेन के […]

You May Like