ग्वालियर: श्री अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में दो दिवसीय अग्रसेन मेला के दूसरे दिन रंगमहल गार्डन में कुलदेवी महालक्ष्मी, गणपति, कैला मैया और महाराजा अग्रसेन का दरबार आकर्षण का केन्द्र रहा। महिला एवं युवतियों ने गरबा डांडिया की अद्भुत प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। घोड़ों पर सवाल अग्रसेन के 18 पुत्र भी लोगों को आकर्षित कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर थे।
अध्यक्षता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डीडी बंसल ने की। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रदीप अग्रवाल, डॉ सतीश सिकरवार एवं रीतेश अग्रवाल थे। चेंबर अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम जैन ने भी उपस्थित होकर प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया।
सर्वप्रथम प्रतियोगिता पाक कला के नन्हे जादूगर हुई जिसमें 65 बच्चों ने भाग लिया द्वितीय प्रतियोगिता अग्रसेन दरबार की झांकी सजाओ हुई जिसमे महिलाओ ने हेंडमड फ्लावर द्रारा 18 पुत्रो के साथ दरबार सजाया, तात्कालिक भाषण में ऑन द स्पॉट टॉपिक देकर प्रतियोगिता हुई। मेघावी छात्रों में आईएएस बने माधव अग्रवाल,अचिंत अग्रवाल ने वारहवीं क्लास में मध्यप्रदेश में कॉमर्स स्ट्रीम में द्वितीय और ग्वालियर सिटी टोपर और नीट,यू पी एस सी, बैंक जैसी परीक्षा में चयनित हुए बच्चों को सम्मानित किया। साथ ही एक ईंट और एक रुपया सजाओ रेट्रो युगल नृत्य, प्रांतीय वेशभूषा प्रतियोगिता हुई
