सोहागपुर। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें डॉक्टर मनीषा गौर के द्वारा मरीज का उपचार किया जाएगा डॉक्टर गौर विगित 1 वर्ष से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं
डॉ गौर ने बताया कि फिजियोथेरेपी के अंतर्गत भौतिक चिकित्सा पद्धति से शारीरिक गतिविधियों और कार्य को बेहतर बनाने मैं मदद तो मिलती ही है वही गठिया बाय पुरानी चोट मोच एवं सर्वाइकल पेन जैसी विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज मैन्युअल थेरेपी इलेक्ट्रोथेरेपी जैसे विभिन्न तकनीक का उपयोग कर किया जाता है जॉकी इन बीमारियों में काफी असरदार साबित हुआ है अतः क्षेत्र वासियों से निवेदन है कि इस तरह की बीमारियों से ग्रसित मरीज 8 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
