जिले की सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी 24 डायल 112

सीहोर। जिले की सड़कों पर अब डायल 100 के स्थान पर डायल 112 वाहन दौड़ते नजर आएंगे. गुरुवार को पुलिस लाईन में आयोजित फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन अभय सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज ओमप्रकाश त्रिपाठी एवं विधायक सुदेश राय द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए डायल 112 के वाहनों का शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च भी कराया गया.

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि पूर्व में जिले में 20 गाडिय़ां डॉयल 100 के रूप में संचालित की जा रही थी, जिन्हें परिवर्तन कर डायल 112 अन्तर्गत 24 गाडिय़ां आज से संचालित की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि जिले को कुल 24 डॉयल 112 गाडिय़ां प्राप्त हुई, जिसमें 5 स्कार्पियों एन एवं 19 बुलेरो नियो मॉडल की गाडिय़ां शामिल हैं. जिसमें से थाना कोतवाली को 3, मण्डी को 2, अहमदपुर, दोराहा, श्यामपुर , सिद्धिकगंज, जावर, रेहटी, गोपालपुर, इछावर और बिलकिसगंज थाने को एक-एक वाहन मिला है, जबकि आष्टा, पार्वती, बुदनी, शाहगंज, भैरूंदा को दो- दो डॉयल 112 वाहन आवंटित किए गए. उन्होंने बताया कि नए 112 वाहनों में 02 डेश कैमरा स्थापित हैं, जिसमें 1 कैमरा गाड़ी के सामने एवं 1 कैमरा गाड़ी के अन्दर की रिकार्डिंग करेगा. पुलिस स्टाफ को बॉडी वार्न कैमरा दिया गया है जो घटना को रिकार्ड करेगा. गाड़ी में स्थापित नवीन एमडीटी में उच्च स्तरीय मेपिंग की गई, जिससे समय पर घटना स्थल पर पहुंचा जा सकेगा, गाड़ी में 5 जीपीएस लोकेटर हैं. जिससे 5 तरीके से गाड़ी को लोकेट किया जा सकता है. वाहन में विभिन्न प्रकार के 45 प्रकार के उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं जो आपातकालीन स्थिति में उपयोग किए जा सकते हैं.

 

 

Next Post

भाजपा के दबाव में आकर पुलिस ने लिखी झूठी रिपोर्ट

Fri Sep 5 , 2025
सीहोर। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुए घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में भोपाली फाटक पर एकत्रित होकर रैली निकाली एवं भाजपा के खिलाफ नारे लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे व एएसपी सुनीता रावत को ज्ञापन सौंपा गया. श्री गुजराती ने बताया भाजपा पदाधिकारी […]

You May Like