सीहोर। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुए घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में भोपाली फाटक पर एकत्रित होकर रैली निकाली एवं भाजपा के खिलाफ नारे लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे व एएसपी सुनीता रावत को ज्ञापन सौंपा गया.
श्री गुजराती ने बताया भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ता पर मारपीट एवं गाली गलौज की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है. मारपीट एवं गाली गलोज हमारे कार्यकर्ता द्वारा नहीं की गई है. भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन के समय आपसी झूमा झटकी में चोट आई होगी. उक्त घटना वहां पर उपस्थित पुलिस की मौजूदगी में घटित हुई है. जिसके साक्ष्य हमारे द्वारा वीडियोग्राफी में है, जिसे हमारे द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को सौपें गए हैं. सम्पूर्ण घटनाक्रम की वीडियोग्राफी पुलिस द्वारा भी की गई है. कांग्रेसजनों द्वारा मांग की गई है कि उक्त साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की जाए एवं कांग्रेस कार्यकर्ता पर की गई झूठी शिकायत को शून्य की जाए.
