
भोपाल। पटाखा व्यापारियों ने गौतम नगर थाने का घेराव करते हुए रविवार को प्रदर्शन किया. थाने के बाहर व्यापारियों के प्रदर्शन करने से सड़क पर भी जाम लगा रहा. पटाखा व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस वाले हमें बेवजह परेशान कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि त्यौहार के समय में जब प्रशासन ने फुटकर व्यापारियों को दुकान लगाने की अनुमति दी है. ऐसे में स्थानीय पुलिसकर्मी फुटकर दुकानदारों को लगातार परेशान कर रही है. व्यापारी कह रहे हम पर ही क्यों कार्रवाई की जाती है. व्यापारियों का कहना है कि पुलिस ने उनका बेंचने वाला फूटकर सामान जब्त कर कार्रवाई की है. स्थानीय पार्षद भी व्यापारियों के समर्थन में तीन घंटे तक खड़े रहे. इस दौरान बड़ी संख्या में फुटकर व्यपारी एकजुट रहे.
