इंदौर: अमर शहीद सआदत खां भागीरथ सिलावट मेमोरियल सोसाइटी की ओर से शहीद सआदत खां की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर सोसाइटी के पदाधिकारियों और नागरिकों ने सआदत खां स्मारक स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.कार्यक्रम में उपस्थित शहर अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, संस्थापक हाजी मोहम्मद इकबाल खान, अध्यक्ष शाहनवाज खान, उपाध्यक्ष शाहबाज खान, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अमीनुल सूरी, अमित चौरसिया, नियाजउद्दीन अंसारी, आबिद भाई, सलीम भाई, अनवर भाई, बाबू भाई, हारून अक्का, चांद साहब, पठान साहब, रेहान खान आदि नागरिकों ने अमर शहीद के बलिदान को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जिसके पश्चात स्वागत भाषण देते हुए इकबाल खान ने कहा कि सआदत खां महान क्रांतिकारी थे. नौजवानों को उनके जीवन से देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए. इकबाल खान ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे से मांग की कि गुलामी की प्रतीक रेसीडेंसी कोठी पर एक गेट का निर्माण कर उस पर शहीद सआदत खां की गाथा अंकित की जाए. साथ ही, शहर की किसी एक प्रमुख सड़क का नाम शहीद सआदत खां मार्ग रखा जाए, ताकि भावी पीढ़ियां उनके योगदान से प्रेरित हो सकें.
