हरमनप्रीत का शतक, भारतीय महिला टीम ने जीती वनडे सीरीज

चेस्टर-ली-स्ट्रीट, 23 जुलाई (वार्ता) कप्तान हरमनप्रीत कौर (102) की शानदार शतकीय पारी के बाद क्रांति गौड़ (छह विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में मंगलवार को इंग्लैंड को 13 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली है।

319 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की महिला टीम शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र आठ रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये। टैमी बोमॉन्ट (दो) एमी जोंस (चार) को क्रांति गौड ने आउट किया। इसके बाद एमा लैंब और नेट शिवर ब्रंट ने इंग्लैंड की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट लिये 162 रनों की साझेदारी हुई। जब तक ये दोनों खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रही थी तो ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड आसानी से यह मुकाबला जीत लेगा, लेकिन 31वें ओवर में श्रीचरणी ने एमा लैंब 81 गेंदों में (68) को बोल्ड कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।

इसके बाद 35वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने शतक की ओर बढ़ रही नेट शिवर ब्रंट 105 गेंदों में (98) को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सोफिया डंकली और ऐलिस डेविडसन-रिचर्ड्स ने मोर्चा संभाला, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें पिच पर अधिक देर टिकने नहीं दिया। पांचवें विकेट के रूप में सोफिया डंकली (34) रन आउट हुई। ऐलिस डेविडसन-रिचर्ड्स (44) को गौड़ ने राधा यादव के हाथों कैच आउट कराया। शार्लेट डीन (21), लॉरेन फाइलर (शून्य) और लॉरेन बेल (सात) को भी गौड़ ने आउट किया। भारत ने 49.5 ओवर में इंग्लैंड को 305 के स्कोर पर समेटकर मुकाबला 13 रनों से अपने नाम कर लिया। 84 गेंदों मे 102 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को ‘प्लेयर ऑफ मैच’ तथा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ से नवाजा गया।

भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने 9.5 में 52 रन देकर छह विकेट लिये। श्रीचरणी को दो विकेट मिले। दीप्ति शर्मा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिये 64 रन जोड़े। 13वें ओवर में शार्लेट डीन ने प्रतिका रावल (26) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। भारत का दूसरा विकेट 18वें ओवर में स्मृति मंधाना (45) के रूप में गिरा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हरलीन देओल के साथ 81 रनों की साझेदारी की।

हरलीन देओल (45) के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आयी जेमिमाह रॉड्रिग्स के साथ 110 रन की साझेदारी कर भारत के स्कोर को 272 तक पहुंचाया। 46वें ओवर में जेमिमाह रॉड्रिग्स 45 गेंदों में (50) को फाइलर ने आउट किया। भारत का पांचवां विकेट पर हरमनप्रीत कौर के रूप में गिरा। हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 102 रनों की पारी खेली। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 318 रन का स्कोर खड़ा किया। ऋचा घोष ने 18 गेदों में नाबाद 38 रन बनाये और राधा यादव दो रन बनाकर नाबाद रही।

इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, शार्लेट डीन, सोफी एकल्सटन और लिंसी स्मिथ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

Wed Jul 23 , 2025
किंगस्टन 23 जुलाई (वार्ता) एडम जम्पा (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद जॉश इंग्लिश नाबाद (78) और कैमरन ग्रीन (56) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 28 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ […]

You May Like

मनोरंजन