घरेलू गैस के दुरुपयोग पर अंकुश के साथ सुरक्षा की भी की जा रही जाँच
ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेले की खान-पान की दुकानों पर घरेलू गैस का उपयोग रोकने के लिये खाद्य विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सैलानियों की सुरक्षा के लिये खान-पान की दुकानों पर किए गए सुरक्षा खासकर उपायों की जाँच भी की जा रही है।
इस क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने मेला के विभिन्न सेक्टर में खान-पान की दुकानों का निरीक्षण किया। सिलेंडर से चूल्हे को जोड़ने वाले पाइप लाइन की गुणवत्ता ठीक न पाए जाने पर दो दुकानों पर पाइप लाइन चेंज कराई गई। दुकानदारों को साफतौर पर आगाह किया गया कि वे व्यवसायिक सिलेंडर का ही इस्तेमाल करें। घरेलू गैस के सिलेंडर पाए जाने पर सिलेंडर जब्त करने के साथ-साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी।
