न्यायाधीशों ने किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण 

सतना: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना के तत्वाधान में दीनानाथ वाडीवा जिला न्यायाधीश सतना व प्रवीण कुमार सोंघिया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सतना द्वारा केंद्रीय जेल के निरीक्षण किया गया।केंद्रीय जेल के सेक्टर नं. 8, जेल कारखाना, अस्पताल का भ्रमण / निरीक्षण करने के साथ ही विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बंदियों के अधिकार एवं सुविधायें, जमानत, अपील व निःशुल्क विधिक सहायता योजना से अवगत कराया गया।

इसी कड़ी में एक अन्य कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी मोहम्मद जीलानी एवं डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउसिंल रमाकांत त्रिपाठी द्वारा भी बंदियों को विधिक साक्षरता/विधिक सलाह दी गई व समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना के अन्तर्गत इंटर्नशिप प्राप्त कर रहे विधि छात्रों द्वारा जेल भ्रमण कर व्यवस्थाओं से अवगत हुए ।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा, जेल उपअधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी, जेल उपअधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक अभिमन्यु पाण्डेय, सहायक जेल अधीक्षक (अष्टकोण अधिकारी) फिरोजा खातून, सहायक जेल अधीक्षक अनिल प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Next Post

सतना-चित्रकूट राज्यमार्ग पर बस पलटी, दर्जन भर घायल

Wed Jan 14 , 2026
सतना :एक ओर जहां मकर संक्रांति के पर्व पर धर्म नगरी में स्नान-दान करने के लिए श्रद्धालुओं का जमघट लगना शुरु हो गया वहीं दूसरी ओर सतना से चित्रकूट की ओर जा रही एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण यात्रियों के बीच दहशत फैल गई. बस पलटने […]

You May Like

मनोरंजन