ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

ग्वालियर। राष्ट्रीय राजमार्ग -44 पर सांदीपनी सीएम राइज स्कूल के सामने ट्रक की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार कुलदीप रावत 35, की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वह भितरवार से दतिया की ओर जा रहा था। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। जिसे डबरा सिटी पुलिस ने खुलवाकर यातायात सामान्य कराया। मृतक की पहचान कुलदीप रावत, निवासी ईटमा, तहसील भितरवार के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम मलखान सिंह रावत है। सड़क दुर्घटना की खबर मिलने पर डबरा सिटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

शहर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Next Post

नगर की यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे सड़क पर जाम, बेतरतीब खड़े वाहन और परेशान जनता

Fri Oct 23 , 2026
पेटलावद । नगर की यातायात व्यवस्था की बदहाली की तस्वीरें अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सड़कों पर बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहन, वाहनों और राहगीरों की भीड़ तथा आवागमन में होती परेशानी साफ बयां कर रही है कि नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभी बहुत […]

You May Like