तबादला न होने पर हेड कॉंस्टेबल ने लगाई फांसी

 

सिंगरौली । एसबी शाखा बैढ़न में पदस्थ आरक्षक राकेश गांगले ने बीती रात दफ्तर के कमरे में चद्दर के सहारे पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया है। मृतक के पास से एक सुसाइड पत्र लिखा है, जिसमें पुलिस मुख्यालय भोपाल के अधिकारियों को दोषी ठहराया है। इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है ।

जानकारी के अनुसार एसबी शाखा बैढ़न में पिछले कुछ वर्षों से पदस्थ राकेश गांगले उम्र 35 वर्ष कार्यवाहक प्रधान आरक्षक निवासी बजरंनगर जतापुर खरगौन जिला ने बीती रात दफ्तर में ही फांसी के फंदे पर झूल आत्महत्या कर लिया है। आत्महत्या करने का कारण सुसाइड पत्र के अनुसार मृतक ने उल्लेख किया है कि सिंगरौली एवं खरगौन जिले की दूरी करीब 1000 किलोमीटर है, नजदीक यानी खरगौन जिला तथा उसके आसपास पड़ोसी जिले में स्थानांतरण के लिए कई बार पुलिस मुख्यालय भोपाल के अधिकारियों के यहां से मुलाकात कर अपनी समस्या को सुनता रहा । लेकिन पुलिस मुख्यालय भोपाल के अधिकारियों ने मृतक प्रधान आरक्षक के आवेदन पत्रों को नजरअंदाज कर दे रहे थे, संभवत परिवार से दूर रहने की बात कर वह सुसाइड कर लिया है।

रात 1 बजे झूला फांसी पर, पीएचक्यू तक हड़कंप

सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने अपनी मौत के लिए पुलिस विभाग को जिम्मेदार ठहराए जाने की बात सामने आई है। नोट में सिंगरौली से खरगोन की करीब एक हजार किलोमीटर की दूरी और परिवार से लंबे समय तक दूर रहने का उल्लेख बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार राकेश गंागले ने अपने गृह जिले खरगौन या आसपास के क्षेत्र में स्थानांतरण की इच्छा जताई थी। उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष कई बार अपनी समस्या रखने और ट्रांसफर के लिए आवेदन देने की बात भी सुसाइड नोट में लिखी होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

इनका कहना:-

आरक्षक ने सुसाइड किया है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट में जिन बातों का उल्लेख है, उसकी जांच की जाएगी। शव को तहसीलदार की मौजूदगी में नीचे उतारा गया है।

ललित बैरागी

सीएसपी, विंध्यनगर

Next Post

हनी ट्रेप भांडा फोड़ : दो महिला सहित तीन युवक गिरफ्तार

Mon Aug 10 , 2026
छिंदवाड़ा। शहर के देहात थाना क्षेत्र अंर्तगत हनी ट्रेप से जुड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो महिलाएं और तीन पुरूष शामिल है। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्त में आए तीनों युवकों का जुलूस निकाल सभी आरोपियों […]

You May Like