4 लाख लेकर आना वरना मायके में ही रहना

जबलपुर: शादी के 6 माह बाद से महिला को दहेज लोभी प्रताडि़त करते रहे। पीडि़ता सब कुछ सहती रही लेकिन अब पति, सास ने उसे घर यह कहते हुए निकाल दिया कि चार लाख रूपए लेकर ही आना वरना मायके में ही रहना। छग से जबलपुर पहुंची पुलिस ने रांझी थाने मेें दहेज के लिये प्रताडि़त करने वाले आरोपी पति एवं सास के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक श्रीमति रोमा कपूर 40 वर्ष निवासी न्यू शोभापुर व्हीएफजे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी जीवन साथी डाटकाम के माध्यम से विक्रम कपूर निवासी बल्देव स्टेट मोती तालाब पारा जगदलपुर छत्तीसगढ़ के साथ मई 2023 में हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। विवाह के लगभग 6 माह बाद पति विक्रम कपूर व सास भारती कपूर उसके साथ मायके से पैसे मंगवाने के लिये कहकर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे थे.

शादी बचाने के लिये पति एवं सास की प्रताडऩा सहती रही, लेकिन समय के साथ उनका का व्यवहार उसके प्रति और खराब हो गया, आये दिन उसके साथ मारपीट कर पैसों की मांग करने लगे। 22 अक्टूबर 25 को पति एवं सास ने उसको जबरदस्ती ट्रेन में रिजर्वेशन कराकर जबलपुर भेज दिया एवं दोनों बोले कि अपने पिता से 4 लाख रूपये लेकर आना नहीं तो वापस नहीं आना।

Next Post

जल्द बेनकाब होगा तेंदुआ का शिकारी, कैमरे के साथ डीवीआर जप्त

Tue Oct 28 , 2025
जबलपुर: सिहोरा के ग्राम घुघरा में स्थित मेसर्स निसर्ग इस्पात प्राईवेट लिमिटेड परिसर में मृत अवस्था में मिले तेंदुए की घटना की जांच कर रही वन विभाग की टीम ने सोमवार को वहां लगे सीसी कैमरे व डीवीआर को जब्त किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस सीसीटीव्ही […]

You May Like