ब्रिटेन के प्रधानमंत्री यूरोपीय संघ के साथ प्रमुख व्यापार समझौते के करीब

लंदन, 22 अप्रैल (वार्ता) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर यूरोपीय संघ के साथ ब्रिटिश हथियार कंपनियों को यूरोपीय सहयोगियों को अरबों पाउंड के हथियार बेचने की अनुमति देने वाले एक प्रमुख व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। द टाइम्स अखबार की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया कि ब्रिटेन की कंपनियां यूरोपीय संघ के साथ नए संबंध बनाने के स्टारमर के इरादे के तहत 150 अरब यूरो (172.6 अरब डॅालर ) के नए यूरोपीय रक्षा कोष के लिए बोली लगाने में भी सक्षम होंगी।

रिपोर्ट में कहा गया। इसके अलावा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड की कंपनी सियोस एयरोस्पेस द्वारा बनाए गए ड्रोन के लिए 3 करोड़ पाउंड (4 करोड़ डॉलर ) के सौदे की घोषणा कर सकते हैं। जिसकी हैम्पशायर में एक फैक्ट्री है।

Next Post

नासा, स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए पुनः आपूर्ति मिशन शुरू किया

Tue Apr 22 , 2025
लॉस एंजिल्स, 22 अप्रैल (वार्ता) नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) और स्पेसएक्स ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक नया वाणिज्यिक पुनः आपूर्ति सेवा मिशन शुरू किया। स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने दक्षिण-पूर्वी अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से पूर्वी समयानुसार सुबह […]

You May Like