फरार कुख्यात अपराधियों के घरों एवं ठिकानों पर दबिश

दतिया: एसडीओपी के नेतृत्व में कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस ने कुख्यात अपराधी लला महाते, राम यादव और अजय यादव के यहां दबिश देकर अपराधियों के घरों एवं ठिकानों पर तलाशी ली। शांतिपूर्ण विधानसभा उपचुनाव कराने दतिया पुलिस ने फरार अपराधियों पर शिकंजा कसा है।

पुलिस ने चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने और कानून व्यवस्था भंग करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। पुलिस चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी। दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में कोतवाली टीआई दिनेश राजपूत और सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता ने फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी है।

Next Post

दतिया में किन्नर प्रत्याशी को जिताने देशभर से किन्नर अखाडों के संत और उस्ताद पहुंच रहे

Sun Jul 19 , 2026
दतिया: विधानसभा उपचुनाव में अब मुकाबला और रोचक होता जा रहा है। बीजेपी, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों के बीच अब भारतीय गण वार्ता पार्टी की उम्मीदवार एवं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह (संजनानंद गिरी) ने भी चुनावी मैदान में दमदार एंट्री कर दी है। कार्यालय उद्घाटन […]

You May Like