तीन वर्षाें से औसत महंगाई 5.6 प्रतिशत: चौधरी

नयी दिल्ली 11 मार्च (वार्ता) वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि देश में पिछले तीन वर्षाें औसत महंगाई दर 5.6 प्रतिशत रही है जबकि बेचमार्क छह प्रतिशत है।

श्री चौधरी ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि 2024 में महंगाई दर 4.9 प्रतिशत रही है। 2004 से 2014 तक देश में महंगाई दर दो अंकों में रही थी। उन्होंने कहा कि बीच-बीच में मौसम और आपूर्ति से जुड़ी बाधाओं के कारण महंगाई में वृद्धि होती है, लेकिन इसको नियंत्रित करने के उपाय किये जाते हैं।

बेरोजगारी से जुड़े पूरक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि एनएसओ के सर्वे के अनुसार बेरोजदारी दर 3.2 प्रतिशत रही है।

उन्होंने कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) एक देश एक कर की व्यवस्था है। जुलाई 2017 से इसके प्रभावी होने के बाद औसत कर की दर 12 प्रतिशत पर आ गयी है जो पहले औसत 15 प्रतिशत थी। जीएसटी परिषद संघवाद का अद्भूत उदाहरण है।

गरीबों को समान अवसर नहीं मिलने के पूरक प्रश्न पर राज्य मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार हर नागिरक को समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हर क्षेत्र में लोगों को समान अवसर प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2014 से ‘सबका साथ सबका विकास’ के तहत सबको आगे बढ़ाने का काम किया गया है। यह कोई नारा नहीं है।

Next Post

सूर्यघर बिजली योजना से हर परिवार को होगा 15 लाख रुपये का लाभ: जोशी

Tue Mar 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 मार्च (वार्ता) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि देश में सोलर पावर को बढ़ावा देने और शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से शुरू की गयी प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना से 25 वर्षाें में हर […]

You May Like