रविवार को लगी जैविक हाट, बिक रहीं रसायनों से मुक्त खाद्यान्न व सब्जियां

ग्वालियर: ग्वालियर शहरवासी आज लगी जैविक हाट में रसायन मुक्त एवं प्राकृतिक पद्धति से उत्पादित दालें, चावल व गेहूँ इत्यादि खाद्यान्न खरीद रहे हैं। साथ ही अमरूद, आंवला एवं आलू, मूली, पालक, गाजर तथा अन्य सब्जियां भी जैविक हाट में उपलब्ध हैं। यह जैविक हाट मेला रोड पर स्थित किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालय परिसर में हर रविवार को प्रात: 10 बजे से सायंकाल 6 बजे तक लगती है। रविवार को कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा जैविक हाट का शुभारंभ किया।

उप संचालक किसान कल्याण रणवीर सिंह जाटव ने बताया कि जैविक हाट में बिक्री के लिये रखे गए सभी खाद्यान्न व सब्जियां वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत, वर्मीवास इत्यादि जैविक खादों से पैदा की गई हैं। जैविक हाट में बिक्री के लिये रखे गए हर प्रकार के खाद्यान्न व सब्जियों के बारे में शहरवासी यह भी जान सकते हैं कि कौन सा खाद्यान्न किस किसान द्वारा उत्पादित किया गया है। जैविक अर्थात प्राकृतिक खेती कर रहे किसान भाईयों के लिये जैविक हाट में नि:शुल्क स्थान उपलब्ध है। इसके लिये किसान मोबाइल नं. 9826189202 पर पंजीयन करा सकते हैं।

Next Post

टीम गोल्ड और स्काई ने जीते मैच

Sun Dec 14 , 2025
जबलपुर: जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के तत्वाधान में उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ जबलपुर एवं हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जबलपुर के सहयोग से 16 वां एडवोकेट्स प्रीमियम लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट का मैच टीम गोल्ड एवं टीम ब्लैक पैंथर के बीच आयोजित किया गया जिसमे टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते […]

You May Like