जबलपुर: जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के तत्वाधान में उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ जबलपुर एवं हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जबलपुर के सहयोग से 16 वां एडवोकेट्स प्रीमियम लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट का मैच टीम गोल्ड एवं टीम ब्लैक पैंथर के बीच आयोजित किया गया जिसमे टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये टीम गोल्ड ने निर्धारित 20 ओवर, 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए, जबाव में टीम ब्लैक पैंथर ने लक्ष्य का पीछा करते हुये।
निर्धारत 20 ओवर 6 विकेट के नकुसान पर 136 रन बनाए इस प्रकार टीम गोल्ड ने 71 रन से मैच जीता। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के अध्यक्ष मनीष मिश्रा के द्वारा मैन ऑफ द मैच प्रदान किया गया और टीम ब्लैक पैंथर की ओर से सक्षम गुलाटी को पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में दूसरा मैच टीम गोल्डन चैलेंजर और टीम स्काई के बीच आयोजित किया गया। टीम स्काई ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 16 आवेर में 3 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए, जबाव में टीम गोल्डन चैलेंजर ने लक्ष्य की पीछा करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए इस प्रकार टीम स्काई ने 118 रन से मैच जीता।
