जिला कांग्रेस की मासिक कार्यकारिणी बैठक संपन्न 

सीधी। जिला कांग्रेस कार्यालय, जवाहर कांग्रेस भवन, सीधी में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक कार्यकारिणी बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन के अधिकारों और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

Next Post

एच एस प्रणय और उन्नति हुड्डा ताइपे ओपन में करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई

Mon Jul 27 , 2026
ताइपे सिटी, 27 जुलाई (वार्ता) एच एस प्रणय और उन्नति हुड्डा मंगलवार से शुरु हो रहे ताइपे ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। 28 जुलाई से दो अगस्त चलने वाली बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 स्पर्धा में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी की गैर-मौजूदगी में, मौजूदा समय में […]

You May Like