सीहोर: जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री शीलू शर्मा ने गुरुवार को जिले के शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान डीईओ दोपहर 2.45 बजे प्राथमिक शाला जाजनखेड़ी बंद पाई गई. शाला के बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.
इसी क्रम में हाई स्कूल खजुरियाकला का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के समय विद्यालय में एक भी छात्र उपस्थित नहीं पाया गया. साथ ही शाला की व्यवस्थाएं भी सुचारु नहीं मिलीं. इस पर डीईओ ने प्राचार्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और विद्यालयों का संचालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है.
