बंद नहीं हुई है ‘अपने 2’, प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने बताया धर्मेंद्र को समर्पित होगी फिल्म

Apne 2: फिल्म ‘अपने 2’ के बंद होने की अफवाहों पर प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने कहा कि फिल्म बन रही है और यह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र जी को समर्पित होगी।

हाल ही में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के फैंस के बीच यह खबर फैल गई थी कि देओल परिवार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अपने 2’ को बंद कर दिया गया है। ‘अपने’ (2007) फिल्म ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी, ऐसे में सीक्वल को लेकर आई इन अफवाहों ने फैंस को निराश कर दिया। लेकिन, अब फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने इन सभी खबरों को अफवाह बताते हुए स्पष्ट किया है कि ‘अपने 2’ बन रही है और इसे बनाने का काम धीरे-धीरे जारी है।

दीपक मुकुट ने लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील करते हुए कहा कि फिल्म को छोड़ने का सवाल ही नहीं उठा।

Next Post

रांची ODI से पहले धोनी ने घर पर दी दावत

Fri Nov 28 , 2025
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को धोनी के साथ कुछ वक्त बिताया। उसके बाद धोनी ने उन्हें होटल छोड़ा। भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए रांची पहुंच गई है। टेस्ट सीरीज […]

You May Like