डबल मनी का लालच देकर भी नकली नोट छापने वालों ने लगाई चपत

जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने नकली नकली नोट छापने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद दोनेां को न्यायालय में पेश कर 20 जून तक रिमांड में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। नौ माह से दोनों नकली नोट छापने का कारोबार कर रहे थे, इस दौरान न जाने कितने नकली नोट उन्होंने बाजार में खपा दिए हैं। इसकी पुलिस तफ्तीश करने के साथ अन्य बिन्दुओं पर जांच कर रही है साथ ही इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है इसका भी पता लगा रही हैं। सूत्र बताते है कि आरोपियों ने शहर के कई लोगों को डबल मनी करने का लालच देकर भी उनसे असली नोट लेकर नकली नोट उन्हें दिए हैं।

Next Post

दुष्कर्म पीडि़ता नाबालिग ने नवजात शिशु को दिया जन्म

Thu Jun 19 , 2025
जबलपुर। मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म पीडि़ता नाबालिग ने नवजात शिुश को जन्म दिया तो रेप का मामला उजागर हुआ। मेडिकल ने मामले की सूचना गढ़ा पुलिस को दी। जिसके बाद घटना स्थल मझगवां थाने का होने पर मामले की सूचना मझगवां पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीडि़ता के बयान […]

You May Like