बस ऑपरेटरों ने दी 2 मार्च से प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी

जबलपुर: मध्यप्रदेश में नई परिवहन नीति और बढ़े बारात परमिट टैक्स के खिलाफ प्रदेशभर के बस ऑपरेटरों का सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न जिलों से प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में प्रस्तावित मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा योजना और बारात परमिट पर बढ़ाए गए टैक्स का विरोध करते हुए कड़ा रुख अपनाया गया।जबलपुर से शामिल जबलपुर आईएसबीटी बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी (पिंटू) ने बताया कि मध्यप्रदेश बस ऑपरेटर ऑनर्स एसोसिएशन के आव्हान पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि यदि सरकार मांगें नहीं मानती है तो 2 मार्च से जबलपुर संभाग सहित पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
बैठक में आईएसबीटी बस ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारी वीरेन्द्र साहू, नसीम बेग, उदयचंद जैन, कल्याण नियोगी, अजय पाठक, प्रहलाद छुगानी, संजय समाधिया, नरेश रजक, पप्पू खम्परिया, दीपेन्द्र डोंगरे, दिलीप मंगलानी, माजिद खान, जावेद खान, टिंकू रोहाणी, नौशाद, धन्नू जैन, संतोष शर्मा, बलवंत सिंह, संदीप जैसवाल एवं संजय शर्मा उपस्थित रहे।
नई परिवहन नीति को तत्काल वापस लिया जाए
सम्मेलन में दो प्रमुख मांगों पर सहमति बनी, जिसमें नई परिवहन नीति को तत्काल वापस लिया जाए और बारात परमिट पर बढ़ाया गया टैक्स निरस्त किया जाए। बस संचालकों का कहना है कि इन निर्णयों से उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांगें नहीं मानी गईं तो 2 मार्च से प्रदेशव्यापी हड़ताल होगी, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Next Post

देश की सुरक्षा के लिए 'प्रहार' नीति तैयार, गृह मंत्रालय ने पहली बार जारी की राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति, ड्रोन और साइबर खतरों से निपटने का ब्लूप्रिंट

Tue Feb 24 , 2026
नई दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने देश की पहली ‘नेशनल काउंटर टेररिज्म पॉलिसी’ जारी कर दी है, जिसे ‘प्रहार’ (PRAHAAR) नाम दिया गया है। इस ऐतिहासिक दस्तावेज़ में स्पष्ट किया गया है कि भारत सीमा पार से राज्य-प्रायोजित आतंकवाद और जिहादी संगठनों की साजिशों का सामना कर रहा है। […]

You May Like

मनोरंजन