मुलताई अब कहलाएगा मुलतापी: नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू

मुलताई। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय, भोपाल ने मुलताई का नाम मुलतापी करने के संबंध में कलेक्टर बैतूल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद मुलताई को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

अपर संचालक रामकुमार कार्तिकेय द्वारा जारी निर्देशों में मुलताई को धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नगरी मानते हुए इसके समग्र विकास और व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर दिया गया है। इसके तहत श्रद्धालुओं और आमजन के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शासन ने मेला ग्राउंड और उत्सव स्थलों का चिन्हांकन कर उनके समन्वित विकास, मंदिरों में दर्शन व्यवस्था, पेयजल, प्रतीक्षा स्थल सहित मूलभूत सुविधाएं विकसित करने को प्राथमिकता देने को कहा है।

स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नियमित निगरानी रखने तथा धार्मिक वातावरण की गरिमा बनाए रखने के लिए मांस, अंडा और मछली के विक्रय पर नियंत्रण के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही गंदी बस्तियों में आधारभूत सुविधाओं के विकास और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर और नगर पालिका को इन सभी बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई कर प्रगति प्रतिवेदन सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज करने को कहा गया है।

Next Post

भाजपा विधायक को बाबा ने धक्का दिया, माला फेंकी

Thu Apr 16 , 2026
दतिया। सेवड़ा तहसील के ग्राम बेरछा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान आज एक अजीबोगरीब घटनाक्रम हुआ। निसरोल मंदिर के महंत सीताराम महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल को बाबा ने गुस्से में धक्का दे दिया और उनके द्वारा दिया माला-प्रसाद भी फेंक दिया। विधायक […]

You May Like