नितिन नबीन सहित बीजेपी राज्यसभा प्रत्याशियों को सीएम डॉ यादव ने दीं शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि राज्यसभा में सभी प्रत्याशियों की गरिमामयी उपस्थिति से राष्ट्रहित के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नेता अपने अनुभव, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ उच्च सदन में जनभावनाओं का प्रभावी प्रतिनिधित्व करेंगे।

सीएम ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने और देश के विकास को आगे बढ़ाने में राज्यसभा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छा दी।

Next Post

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने 6 राज्यों से 9 उम्मीदवारों की घोषणा, नितिन नबीन बिहार से मैदान में

Tue Mar 3 , 2026
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस माह होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने बिहार से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई […]

You May Like