
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस माह होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने बिहार से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
बीजेपी ने बिहार के अलावा असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। कुल मिलाकर पार्टी ने छह राज्यों से नौ उम्मीदवारों को राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों के चयन में संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और राजनीतिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी राज्यों में नामांकन प्रक्रिया और चुनावी गतिविधियां जल्द ही तेज होने जा रही हैं। भाजपा उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं।
