भिंड में करंट लगने से मौत, 3 साल के बच्चे को बचाने की कोशिश में गई जान

भिंड: अटेर थाना अंतर्गत कदौरा गांव में करंट लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग ने तीन साल के मासूम को करंट लगने से बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसी कोशिश में वह खुद करंट की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, कदौरा गांव के निवासी 70 वर्षीय विद्या चरण शर्मा अपने घर के बाहर बैठे थे। उसी दौरान पड़ोस का तीन साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था।

अचानक बिजली का एक तार टूटकर जमीन पर गिर गया। बच्चा तार के पास पहुंच गया, तभी विद्या चरण शर्मा बच्चे को बचाने के लिए दौड़े और करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गए और जमीन पर गिर पड़े, लेकिन बच्चे की जान बच गई।घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई और बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अटेर थाना प्रभारी अभिषेक गौतम ने बताया कि करंट से बुजुर्ग की मौत की सूचना मिली है। पुलिस टीम जांच के लिए गांव भेजी गई है।

Next Post

निगम परिषद की बैठक में टेंडर पर जमकर हंगामा, सभापति ने पुनर्विचार निरस्त करने के दिए निर्देश

Thu Feb 6 , 2025
ग्वालियर: नगर निगम परिषद की बैठक एक बार फिर भारी हंगामे के बीच घिरी नजर आई। यह हंगामा आउटसोर्स मैन पावर ठेका टेंडर को लेकर हुआ। पक्ष-विपक्ष के बीच बढ़ते हंगामे को देख सभापति ने बैठक आज गुरुवार दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। नगर निगम परिषद […]

You May Like