अवैध शराब के विरुद्ध बरगवां पुलिस की कार्रवाई: 113 लीटर अवैध शराब व बाइक जब्त

सिंगरौली। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 112.715 लीटर अवैध शराब एवं एक मोटर साइकिल जब्त की है। दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पहली कार्रवाई 2 मार्च को की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल से अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक हीरो पैशन एक्सप्रो मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 66 एमसी 9964 को रोककर तलाशी ली। तलाशी में अंग्रेजी व देसी शराब सहित कुल 75 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 27,484 रुपये बताई गई है। जब्त मोटर साइकिल की कीमत लगभग 60 हजार रुपये आंकी गई है।

इस मामले में सीताराम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी चिनगी पतेरी तथा महेंद्र सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी दरुहा, जिला पलामू (झारखंड) हाल मुकाम गोरबी शराब भट्टी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 34(2), 42 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

वहीं दूसरी कार्रवाई बरगवां पुलिस द्वारा 3 मार्च को की गई। ग्राम पचौर में एक किराना दुकान पर अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी व देसी शराब कुल 37.715 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3400 रुपये है, जब्त की गई। इस मामले में मनोज साहू उम्र 19 वर्ष निवासी पचौर थाना बरगवां के विरुद्ध अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत व उपमहानिरीक्षक हेमंत सिंह चौहान व पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रीत सिन्हा व अनुविभागीय अधिकारी गौरव पांडे के मार्गदर्शन में बरगवां निरीक्षक मोहम्मद समीर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मोहम्मद समीर के साथ सहायक उपनिरीक्षक श्याम बिहारी द्विवेदी, वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक अनूप मिश्रा, नंदकिशोर बागरी, फूल सिंह, संजय यादव, आरक्षक चंद्रकेश यादव व ऑरिश गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था विश्व के लिए आशा की किरण : मोदी

Tue Mar 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बदलाव के आज के दौर में भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था विश्व के लिए आशा की किरण बन गई है इसकी तीव्र वृद्धि ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव है। प्रधानमंत्री ने बजट 2026-27 पर […]

You May Like