अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग की बड़ी दबिश

देवास। त्योहारों और विशेष अवसरों के दौरान अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिले के ग्रामीण और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन दबिश देकर अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की गई।

कलेक्टर नेहा मीना द्वारा गठित आबकारी दलों ने गुरुवार को कन्नौद, खातेगांव, नेमावर में सघन दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त किया। कार्रवाई के दौरान काला फाटा हतनौरा स्थित खेत पर बने मकान से 100 पाव देशी मदिरा प्लेन, 50 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की एवं 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। आबकारी टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। बरामद हाथ भट्टी मदिरा के नमूने लेकर एफएसएल जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में आवश्यक धाराओं का इजाफा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर सर्चिंग के दौरान 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3 हजार किलोग्राम महुआ लाहन भी बरामद किया गया। इस प्रकार पूरी कार्रवाई में कुल 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 100 पाव देशी मदिरा प्लेन, 50 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की एवं 3000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3 लाख 34 हजार 100 रुपए है। आबकारी विभाग द्वारा कुल 14 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

Next Post

शक्कर के खिलौने थे कभी दिवाली की शान, अब यादों में बसे 

Thu Nov 5 , 2026
उज्जैन। दीपावली पर आज हर घर में तरह-तरह की मिठाइयां और व्यंजन बनते हैं। बाजार मिठाइयों से भरे पड़े हैं, लेकिन पांच दशक पहले जब गांवों और शहरों में मिष्ठान की दुकानें न के बराबर हुई करती थीं, तब दिवाली का असली स्वाद कुछ और ही था। शादी-विवाह या किसी […]

You May Like