भाजपा विधायक को बाबा ने धक्का दिया, माला फेंकी

दतिया। सेवड़ा तहसील के ग्राम बेरछा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान आज एक अजीबोगरीब घटनाक्रम हुआ। निसरोल मंदिर के महंत सीताराम महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल को बाबा ने गुस्से में धक्का दे दिया और उनके द्वारा दिया माला-प्रसाद भी फेंक दिया। विधायक अग्रवाल कथा स्थल पर पहुंचे थे और परंपरा अनुसार बाबा को माला अर्पित कर झुककर आशीर्वाद लेने लगे। इसी दौरान बाबा ने अचानक उग्र प्रतिक्रिया देते हुए उन्हे धक्का दे दिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बाबा का यह व्यवहार चौंकाने वाला जरूर था, लेकिन उनके अनुयायी इसे ‘विशेष आशीर्वाद’ की शैली बता रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि सीताराम महाराज अक्सर इसी तरह के तेज और आक्रामक अंदाज में आशीर्वाद देते हैं। उनके भक्तों के बीच यह धारणा है कि बाबा जब तक गुस्से या कठोर व्यवहार के साथ आशीर्वाद नहीं देते, तब तक उसे प्रभावी नहीं माना जाता।

घटना के दौरान कथा स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले भी बाबा ने व्यास गद्दी पर बैठे आचार्य को गद्दी से उठा कर खुद बैठने जैसी हरकत की थी। जिससे उनके व्यवहार को लेकर अलग-अलग चर्चाएं होती रहीं।

Next Post

​कलेक्टर ने सफाई मित्रों से फीता कटवाकर कराया अत्याधुनिक प्राइवेट वार्डों का उदघाटन

Thu Apr 16 , 2026
​ग्वालियर। जिला चिकित्सालय मुरार में नवनिर्मित अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त प्राइवेट व सेमी-प्राइवेट वार्डों का आज गुरुवार को शुभारंभ हुआ। परंपराओं से हटकर कलेक्टर रुचिका चौहान ने इन वार्डों का फीता स्वयं न काटकर, वहां तैनात होने जा रहीं नर्सों व सफाई मित्रों के हाथों से फीता कटवाकर शुभारंभ करवाया। *​वार्डों […]

You May Like