महिला दिवस पर सम्मानित

सतना:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को कन्या धवारी स्कूल के पास स्थित जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय में कलेक्टर श्री सतीश कुमार एस ने पुलिस भर्ती सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु बालिकाओं के लिए संचालित निःशुल्क कोचिंग क्लास की नई बैच का शुभारंभ किया।

इस दौरान दिल्ली पुलिस में “कांस्टेबल” के पद पर चयनित कोचिंग की छात्रा वंदना कुशवाहा और और दिल्ली में ही “मिस-टीम” चुनी गई मीनाक्षी सिंह को सम्मानित किया गया।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सौरभ सिंह, सहायक संचालक श्री श्याम किशोर द्विवेदी सहित कोचिंग की छात्राएं उपस्थित रही।

Next Post

ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में CISF का सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ

Sat Mar 8 , 2025
ओंकारेश्वर:केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर पावर स्टेशन इकाई द्वारा ऊर्जा विहार परिसर में निवासरत् महिलाओं और पुरुषों के लिए एक इजराईल तकनीक कर्वामागा के आधार पर विशेष सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सभी को आत्मनिर्भर […]

You May Like