25 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, 5 हजार का लगाया जुर्माना

जबलपुर: शहर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को एक प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया। संभाग क्रमांक 11 के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र इन्दिरा मार्केट में प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध चलाए गए इस अभियान ने शहर के जागरूक नागरिकों के बीच एक सकारात्मक संदेश भेजा है।

प्रतिबंधित पॉलीथिन का विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित पक्ष पर 5 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया, मौके से 25 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई, जिससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सका।निगमायुक्त ने बताया कि यह कार्रवाई केवल दंड नहीं, बल्कि व्यापारियों और आम जनता के लिए एक संदेश है कि शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ‘हमारा उद्देश्य शहर को प्रदूषण मुक्त बनाना है। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम आदि उपस्थित रही।

Next Post

34 साल बाद माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ का मिलान

Wed Jan 21 , 2026
34 साल बाद माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ का रीयूनियन ‘द ग्रेट इंडियन शो’ में देखने को मिला। पैपराजी के सामने जैकी द्वारा माधुरी का हाथ चूमने का वीडियो वायरल हो गया बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ियों में शुमार माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 90 […]

You May Like