कॉलोनी का गंदा पानी नर्मदा के आंचल को कर रहा मैला

जबलपुर: गौरीघाट सांई धाम के पास स्थित सुख सागर ब्लू कॉलोनी का गंदा पानी रेलवे पंप हाउस के पास से होते हुए सीधे नर्मदा नदी में मिल रहा है। गौरीघाट क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इस गंभीर समस्या की आवाज बुलंद करते हुए जिला व निगम प्रशासन से मांग की है कि इस गंदे पानी को नर्मदा नदी में जाने से जल्द से जल्द रोका जाए, क्योंकि प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त नर्मदा नदी में डुबकी लगाने आते हैं। ऐसे में दूषित पानी उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

गौरतलब है कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 17 लोगों की मौतें हुईं थीं जिसके बाद पूरे मध्यप्रदेश में पानी को लेकर दहशत व्याप्त है। उधर नगर निगम प्रशासन द्वारा दावा लगातार किया जा रहा है कि लैब में टेस्टिंग के बाद शहर में सभी जगह पूरी तरह शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि मां नर्मदा में नालों का गंदा पानी नहीं मिल रहा है। लेकिन सांई धाम गौरीघाट स्थित रेलवे पंप हाउस के पास के हालात जो हकीकत बयां कर रहे हैं उससे तो साफ है कि नगर निगम प्रशासन का ये दावा खोखला साबित होता दिख रहा है।
रेलवे के पंप हाउस से नजदीक है नर्मदा नदी
जानकारी के अनुसार गौरीघाट सांईधाम के पास सुख सागर ब्लू कॉलोनी स्थित है जहां कई परिवार रह रहे हैं। इसी कॉलोनी के पीछे रेलवे का पंप हाउस भी है और नर्मदा नदी बिल्कुल नजदीक हैं। इसी कॉलोनी का गंदा पानी पीछे से हेाते हुए सीधे नर्मदा नदी में जाकर मिल रहा है जिसको लेकर जागरूकजनों ने आवाज उठाई है। अभिषेेक मिश्रा, नितिन सहित अन्य जनों ने सोशल मीडिया में भी गंदे पानी की तस्वीर अपलोड करके अपनी आवाज को बुलंद करने का प्रयास किया है जिससे नर्मदा नदी दूषित होने से बच सकें और जिम्मेदार समय रहते जाग जाएं

Next Post

मौत का मांजा: सख्ती के साथ जागरूकता अनिवार्य

Thu Jan 15 , 2026
मकर संक्रांति जैसे लोकपर्व का उल्लास जब मौत की डोर में उलझ जाए, तो यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि पूरे समाज और प्रशासन के लिए चेतावनी होती है. चाइनीज नायलॉन मांजे से लगातार हो रही मौतों और गंभीर हादसों के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान लेना बताता […]

You May Like