सीआरपीएफ जवान ने पत्नी को गोली मार कर स्वयं की आत्महत्या

भोपाल, 30 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने पत्नी की गोली मार कर हत्या करने के स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहाँ के मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया की सिविल कालोनी के निवासी सीआरपीएफ जवान रविकांत वर्मा (35) ने कल देर रात अपनी पत्नी रेनू वर्मा (32) को गोली मार दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। रविकांत ने पत्नी को गोली मारने की सूचना स्वयं पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दाेनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। पुलिस को मौके से एक इंसाफ राइफल आठ कारतूस मिले हैं। हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

 

Next Post

भाजपा ने घोषित किए इंदौर जिलाध्यक्ष

Thu Jan 30 , 2025
भोपाल, 30 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने अपने संगठन पर्व के तहत आज इंदौर के लिए अपने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुमित मिश्रा को इंदौर नगर और श्रवण सिंह चावड़ा को इंदौर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष घोषित […]

You May Like