भोपाल, 30 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने अपने संगठन पर्व के तहत आज इंदौर के लिए अपने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी।
पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुमित मिश्रा को इंदौर नगर और श्रवण सिंह चावड़ा को इंदौर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
