भाजयुमो नेता को पुलिस ने पीटा, कंधा टूटा, कई जगह चोटें आईं

जबलपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल मंत्री पवन शर्मा ने पुलिस पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पवन के मुताबिक, उनके हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं, कंधा टूट गया है। दूसरी ओर, तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पवन से कोई मारपीट नहीं की गई है।

संगम कॉलोनी निवासी पवन शर्मा ने बताया कि शनिवार रात वे अपने दोस्त के साथ नर्मदा दर्शन करने तिलवारा घाट जा रहे थे। इस दौरान पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने उन्हें रोका, जिस पर पवन ने रुककर अपना परिचय दिया और चालान बनाने की बात कही।आरोप है कि परिचय देने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की।

विवाद बढ़ने पर उन्हें थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा। मारपीट के बाद पवन शर्मा को तिलवारा थाने से बाहर निकाल दिया गया। वे किसी तरह विजयनगर थाने पहुंचे और तिलवारा थाने के स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।विजयनगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पंवार खुद उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पवन का मेडिकल परीक्षण कराया गया। हालांकि, थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं है।

Next Post

चार गांवों में आग का तांडव, झुलसे ग्रामीणों को आधी रात लाया गया ग्वालियर

Sun Apr 27 , 2025
ग्वालियर: भितरवार व चीनोर तहसील के चार गांवों में देर रात लगी आग पर आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका. आग लगने की सूचना मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बीएसएफ, नगर निगम एवं आंतरी व बिलौआ से फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर भिजवाई. साथ […]

You May Like