
टीकमगढ। शहर के झांसी मार्ग पर स्थित जलसा रिसोर्ट में मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं उनके साथ विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर पहुंचे। यहां जतारा के विधायक हरिशंकर खटीक की बेटी का विवाह समारोह था। इस समारोह में वह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित हुए जहां उन्होंने प्रतिभा-अमित को आशीर्वाद दिया।
सीएम अपने तय कार्यक्रम के अनुरूप शाम 4.5 मिनिट पर पुलिस लाईन में स्थित हैलीपेड पर उतरे जहां उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। दोनों के उतरते ही भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने अपने पदाधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया।
इसके बाद बाद वह जलसा रिसोर्ट पहुंचे जहां उनका विधायक हरिशंकर खटीक ने अपने परिवार के साथ स्वागत किया। इसके बाद मंच पर पहुंचकर उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौरान लोग मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचाने के चक्कर में मंच पर चढ़ गए और यह देख मुख्यमंत्री सुरक्षा के लोग नाराज हुए और उन्होंने लोकल पुलिस को मंच पर न चढऩे के लिए तत्काल निर्देश दिए। इतना ही नहीं इसके बाद भी लोकल पुलिस उन्हें नहीं संभाल पाई तो फिर स्वयं मुख्यमंत्री सुरक्षा के लोगों को यह जिम्मेदारी निभानी पड़ी और उन्होंने लोगों को मंच से नीचे उतारा। फिर यह व्यवस्था देख मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष मंच के पीछे बने कमरे में गए। जब दूल्हा और दुल्हन मंच पर आए तो द्वारा दोनों अतिथियों ने जतारा विधायक हरिशंकर खटीक की बेटी को जाकर आशीर्वाद दिया।
