
हरदा। अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल ने सिराली स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वेयरहाउस संचालक, खरीदी संस्था प्रभारी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम बघेल ने स्पष्ट किया कि गेहूं उपार्जन कार्य पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने समय पर तौल, सुरक्षित भंडारण और किसानों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र पर साफ-सफाई, पेयजल और छाया जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान स्टॉक एवं अभिलेखों की जांच करते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए और किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रशांत सिंह कुशवाह और शाखा प्रबंधक सुल्तानपुर नरेंद्र मंडलोई मौजूद रहे।
