मूंग की तुलाई बंद: किसान सड़क पर उतरे जबलपुर-नागपुर मुख्य मार्ग जाम

सिवनी: किसान द्वारा मूंग की उपज होने के बाद उनकी मूंग की तुलाई बंद किए जाने खरीदारी नहीं किए जाने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को जबलपुर-नागपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसके चलते दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। जाम लगाने वाले किसानों ने वहां से गुजरने वाली एंबुलेंस को ही आने-जाने के लिए जगह दी। जाम के चलते यात्री बस भी जाम में फंसी है।

जिसके चलते यात्रियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।पीड़ित किसानों में अरविंद सनोडिया पिपरिया, विपुल सनोडिया सिमरिया, शुभम पटेल केदारपुर, शुभम पटेल हथनापुर, बसंत शेंडे पलारी, दिमागचंद सनोडिया सिमरिया, अभिषेक सनोडिया परतापुर, आदित्य राजपूत मारबोडी, सुरेश साहू केवलारी आदि किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही उनकी मूंग की खरीदी कार्य किया जाए।

किसानों ने अपनी समस्या में बताया कि कलबोडी के वेयरहाउस में मूंग खरीदी सिर्फ दो दिन हुई इसके बाद लगभग चार दिनों से मूंग तुलाई पूरी तरह बंद है। अपनी मांगों को लेकर किसान यहां पहुंचे सोमवार लगभग 11:30 बजे किसानों ने मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली अडाकर मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। जिसके चलते दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहन के चक्के थम गए हैं। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई हैं। इससे यात्री खासे परेशान हो रहे

Next Post

नवीन विधायक विश्राम गृह के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

Mon Jul 21 , 2025
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में विधायक विश्राम गृह परिसर में नवीन विधायक विश्रामगृह के निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, मंत्री विश्वास […]

You May Like