शासकीय गुरु गोविंद स्कूल में एफएलएन मेले का आयोजन हुआ 

 

दमोह. मप्र शिक्षा विभाग के निर्देश पर दमोह जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय गुरु गोविंद स्कूल में एफएलएन मेले का आयोजन किया गया. मेले के दौरान प्राथमिक शाला के बच्चों से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनकी बौद्धिक दक्षता का आंकलन किया गया. आयोजन में अतिथि के रूप में बीआरसी कार्यालय के सत्यनारायण तिवारी जन शिक्षक रामचरण पाराशर, लोकतंत्र सेनानी निर्गुण खरे, पूर्व शिक्षिका मालती खरे, शिक्षक नरेंद्र खरे, पालक शिक्षक संघ की अध्यक्ष श्रीमती कविता व आशीष जैन के द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर इस मेले का शुभारंभ किया गया. मेले के शुभारंभ के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कक्षा एक और दो कक्षाओं के बच्चों से न केवल जानकारी ली गई. बल्कि उनकी बौद्धिक दक्षता को मापा गया. इस दौरान स्कूल के बच्चों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया. शाला परिवार और अतिथियों के द्वारा बच्चों को पेंसिल और टॉफियां देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया. कार्यक्रम का संचालन पदम सिंह ठाकुर व मेले की प्रभारी श्रीमती प्रीति जैन ने किया. आयोजन के दौरान प्रधान अध्यापक लक्ष्मी पटेल, केके दुबे, दिनेश सेन, बिंदु वर्मा, राधा असाटी, रमा साहू, भारती दुबे सपना साहू, मयंक ठाकुर, मनीषा व समस्त स्टाफ का सहयोग रहा.

Next Post

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट् के वार्षिक कैलेंडर का जिला स्तरीय वृहद विमोचन

Sat Jan 11 , 2025
  नवभारत देवास। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने के लिए वचनबद्ध राष्ट्रीय स्तर का पत्रकारों के संगठन प्रेस क्लब का वर्किंग जर्नलिस्ट् के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन देवास जिला मुख्यालय पर किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश […]

You May Like