नवागत एसपी ने संभाली जिले की कमान

सतना : इंदौर से स्थानांतरित होकर सतना पहुंचे हंसराज सिंह ने बतौर पुलिस अधीक्षक गुरुवार को जिले की कमान संभाली ली. इस दौरान एएसपी और आरआई सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टॉफ मौजूद रहा.नवागत पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया. इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे और रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल उपस्थित रहे.

कार्यालय अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत की गईं विभागीय औपचारिकता पूरी करने के बाद एसपी श्री सिंह ने एएसपी श्री कुर्वे से चर्चा करते हुए जिले के बारे में आवश्यक जानकारी ली. इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ स्टॉफ के बारे में भी जानकारी ली. नवागत पुलिस अधीक्षक की आमद के चलते पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खामोशी देखने को मिली.

अधिकांश मातहत अमला यही जानने के प्रयास में जुटा रहा कि नए कप्तान साहब की कार्यशैली कैसी है. गौरतलब है कि सतना एसपी बनाए जाने से पहले श्री सिंह इंदौर नगरीय पुलिस जोन 3 में पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात थे. श्री सिंह वर्ष 2016 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और राज्य के कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं

Next Post

कोरिया ने शहीद 30 सैनिकों के अवशेष चीन भेजे

Fri Sep 12 , 2025
बीजिंग 12 सितंबर (वार्ता) दक्षिण कोरिया ने अमेरिकी आक्रमण का विरोध करने और युद्ध (1950-1953) में उसकी सहायता के लिए हुए शहीद हुए 30 चीनी पीपुल्स वालंटियर्स सैनिकों के अवशेष शुक्रवार को चीन भेज दिए। शहीद सैनिकों के अवशेषों को लेकर एक वाई-20 परिवहन विमान चार जे-20 लड़ाकू विमानों के […]

You May Like