उज्जैन:मध्य प्रदेश भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पारस जैन का सोमवार को इंदौर के विशेष जुपिटर अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उन्हें लंग्स में पानी भर जाने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। आज 3 बजे शवयात्रा निकाली जाएगी।
कैसे बिगड़ी थी तबीयत
पारस जैन को सांस लेने में दिक्कत और सीने में भारीपन की शिकायत के बाद आनन-फानन में इंदौर के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच में बताया कि उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। गहन उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पारस जैन भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके हैं। संगठन में उनकी गहरी पकड़ थी और प्रदेश की राजनीति में वे एक सक्रिय चेहरा माने जाते थे।
राजनीतिक गलियारों में शोक
निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर भी कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पारस पहलवान लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे और मध्यप्रदेश की सियासत में उनकी अहम भूमिका रही। उनके निधन से पार्टी ने एक अनुभवी और जमीनी नेता खो दिया है।
