स्व. बंसल की स्मृति में निशुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर शनिवार को, डा. जमाल युसुफ देंगे परामर्श

ग्वालियर। वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. राजकुमार बंसल का चतुर्थ पुण्य स्मरण 19 अप्रैल शनिवार को है। इस अवसर पर स्व. राजकुमार बंसल की स्मृति में निशुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया है। यह जानकारी स्व. बंसल के सुपुत्र धीरज बंसल एवं पंकज बंसल ने दी है।

आयोजक धीरज बंसल ने बताया कि निशुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर किडिज कार्नर स्कूल गणेश कालोनी नया बाजार लश्कर पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया है। इससे पहले शिविर का उदघाटन गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं नेताओं के द्वारा स्व. बंसल को प्रातः 10 बजे श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित कर होगा। शिविर में जीबी पंत अस्पताल दिल्ली के प्रसिद्ध ह्रदय रोग स्पेशलिस्ट एवं ग्वालियर के गौरव डा. जमाल युसुफ पंजीकृत मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे। शिविर में पंजीकृत मरीजों को दिखाने के समय आधार कार्ड लाना जरूरी है।

Next Post

गुड फ्राइडे पर मीठे पानी की लगाई छबील

Fri Apr 18 , 2025
ग्वालियर। विश्वभर में मनाया जाने वाला गुड फ्राइडे आज मुरार स्थित खुरेरी संत जोसेफ हॉस्पिटल के सामने आने जाने वाले लोगों को शरबत की छबील लगाकर शरबत पिलाया। इस अवसर पर देश में अमन, भाईचारे के लिए उपस्थित लोगों ने प्रार्थना की। ब्रदर एस. पॉल ने प्रभु येशु मसीह के […]

You May Like

मनोरंजन