गुड फ्राइडे पर मीठे पानी की लगाई छबील

ग्वालियर। विश्वभर में मनाया जाने वाला गुड फ्राइडे आज मुरार स्थित खुरेरी संत जोसेफ हॉस्पिटल के सामने आने जाने वाले लोगों को शरबत की छबील लगाकर शरबत पिलाया। इस अवसर पर देश में अमन, भाईचारे के लिए उपस्थित लोगों ने प्रार्थना की। ब्रदर एस. पॉल ने प्रभु येशु मसीह के दु:खभोग और पुनरुत्थान से आधारित संदेश सुनाते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह अपनी वाणी में रहते हैं, मैं प्यासा हूं, वह तो पानी के नहीं प्यासे, क्योंकि सारा समुंदर उनके पास है, वह तो तुम्हारी प्रेम के प्यासे हैं

इस अवसर पर ब्लेसिंग चैरिटी फाउंडेशन के समाजसेवियों शंकर पॉल, वासुदेव भगत, सुरेश बघेले, राकेश भाई, श्रीमती ममता पाल, श्रीमती साधना पॉल, अरुण पाल, हरीश सिंह, योगेश पाल आदि ने सहयोग कर भाग लिया।

Next Post

गांधी सागर अभ्यारण में 20 को दो चीतों को छोड़ा जाएगा

Fri Apr 18 , 2025
मंदसौर। गांधी सागर अभ्यारण में 20 अप्रैल को कूनों मैं जन्मे दो नर चीतों को छोड़ा जाएगा। इसको लेकर वन विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के अध्यक्षता में इस कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए चीतो को बसाने की कवायत प्रारंभ हो गई है। विगत […]

You May Like