गांधी सागर अभ्यारण में 20 को दो चीतों को छोड़ा जाएगा

मंदसौर। गांधी सागर अभ्यारण में 20 अप्रैल को कूनों मैं जन्मे दो नर चीतों को छोड़ा जाएगा। इसको लेकर वन विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के अध्यक्षता में इस कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए चीतो को बसाने की कवायत प्रारंभ हो गई है। विगत 2 सालों से चल रही है। तैयारी 8900 हैक्टेयर बड़ा बनाया गया है। नीमच जिले के रामपुरा होते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचेंगे। वही चीतो को बसाने को लेकर वन विभाग द्वारा तैयारीयां भी तेज कर दी गई है। सीएम द्वारा क्षेत्र में आकर कई योजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा। साथ ही चीतो को भी गांधी सागर अभ्यारण में छोड़ा जाएगा, वहीं संसदीय क्षेत्र का आखिरी छोर गांधी सागर पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। पर्यटन की दृष्टि से भी इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। चीतो के लिए अनुकूल वातावरण भी माना गया है, जांच टीम के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई है। 20 तारीख को आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, क्षेत्र का होगा नया अध्याय प्रारंभ।

वही गांधी सागर अभ्यारण में कुछ अधिकारी से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहिए तो उन्होंने फोन उठाना या जानकारी देना उचित नहीं समझा। उच्च अधिकारी को इस बारे में विचार करना चाहिए। जानकारी मंदसौर संजय रायखरे-डीएफओ के द्वारा दी गई है।

Next Post

ओकारेश्वर में दो दुकानों में शॉर्ट सर्किट से आग लगी

Fri Apr 18 , 2025
ओंकारेश्वर। आज यहां शॉर्ट सर्किट की वजह से दो दुकानों में आग लग गई। समाजसेवियों की मदद से बाल्टी से पानी डालकर एक दुकान की आग पर थोड़ा काबू पाया गया तब तक फायर ब्रिगेड भी आ पहुंची और दुकान सहित पेड़ में लगी आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों […]

You May Like